आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू व लाहौल घाटी का मौसम शुक्रवार से फिर बदल गया है। रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों में फिर से फाहे गिरने का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों की दुश्वारियां आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली है।कुल्लू में औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 और अटल टनल होकर गुजरने वाले हाईवे तीन के साथ लाहौल में 120 सड़कें बंद है। मौसम विभाग ने 7 जनवरी तक बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है। मौसम के बदले रुख से कुल्लू के साथ लाहौल में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने सैलानियों को भी संवेदनशील इलाकों का रूख न करने की हिदायत दी है।


