कड़ाके की ठंड के बीच बारिश के लिए तैयार रहें हिमाचल वाले, बर्फबारी का भी अलर्ट

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में वीरवार से मौसम बदलेगा। दो से सात जनवरी तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। पांच और छह जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से बारिश और बर्फबारी की तीव्रता अधिक रहने का पूर्वानुमान है।इस दौरान तापमान में भी कमी आने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर के कई क्षेत्रों में बुधवार सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। वीरवार को भी कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी हुआ है।

बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम पारे में मंगलवार के मुकाबले तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चंबा में अधिकतम तापमान 23.3, सुंदरनगर में 22.9, बिलासपुर-भुंतर में 20.8, ऊना में 20.6, हमीरपुर में 20.4, मंडी में 20.0, कांगड़ा में 19.1, धर्मशाला में 18.9, मनाली में 16.5, शिमला में 16.2, नाहन में 12.8 और कल्पा में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को खिली धूप से ठंड में कुछ राहत मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...