मोहाली में चार मंजिला इमारत गिरी, शिमला की युवती की मौत; मार्च में थी शादी

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

पंजाब के मोहाली के गांव सोहाना में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे बेसमेंट की खोदाई करते हुए चार मंजिला इमारत धराशायी हो गई। मलबे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे में दृष्टि वर्मा (29) पुत्री स्वर्गीय भगत वर्मा निवासी ठियोग (हिमाचल प्रदेश) की मौत हो गई। आसपास के लोगों व पुलिस के अलावा सेना और एनडीआरएफ के जवान देर रात तक बचाव कार्य में जुटे रहे। रात करीब 9 बजे मलबे से एक महिला को निकाला गया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले मार्च महीने में दृष्टि की शादी थी।जानकारी के अनुसार इमारत में जिम और पीजी थे और हादसे के वक्त कई लोग इसमें मौजूद थे। सोहाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया है, ताकि बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी हालात पर नजर रखे हुए हैं। मबले के नीचे दबे लोगों को ढूंढने के लिए देर रात तक राहत एवं बचाव दल काम में जुटा हुआ था।

मोहाली प्रशासन की ओर से गांव सोहाना में गिरी बिल्डिंग के मलबे को हटाने और उसमें से जिंदगी तलाशने का काम रात एक बजे तक युद्धस्तर पर जारी था। हादसे के बाद कार्यवाहक डिप्टी कमिश्नर विराज एस तिड़के घटनास्थल पर बचाव अभियान की निगरानी करते दिखे। प्रशासन ने लोगों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष नंबर 0172-2219506 जारी किया है। शहर के सभी बड़े अस्पतालों जैसे सिविल अस्पताल (मेडिकल कॉलेज से जुड़ा हुआ), फोर्टिस, मैक्स और सोहाना अस्पतालों को घायलों के लिए आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए अलर्ट पर रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धर्मपुर भाजपा का स्वच्छता अभियान

धर्मपुर, (मंडी) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...

आज मिड डे मील वर्करों की हड़ताल का धर्मपुर औऱ गोपालपुर में व्यापक असर

सीटू प्रधान भूपेंद्र के नेतृत्व में शिमला रैली में...