हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में अगले चार दिन भीषण शीतलहर

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल में पांच जिले शीतलहर की चपेट में हैं। कड़ाके की ठंड पड़ने से सड़कों समेत नालों में पानी जम रहा है। वहीं, तीन जिलों में भीषण कोहरा पड़ रहा है। कोहरे के कारण शुक्रवार को कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे से एक भी उड़ान नहीं हो पाई। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से राजधानी शिमला की सड़कों पर भी पानी जम रहा है। प्रदेश के 9 क्षेत्रों में न्यूनतम पारा माइनस में पहुंच गया है। उधर, मौसम विभाग ने सात जिलों में अगले चार दिन भीषण शीतलहर का ऑरेंज और दो जिलों में तीन दिन घना कोहरा रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को कुल्लू, बिलासपुर और मंडी जिले में कोहरे का कहर रहा। कुल्लू जिले के भुंतर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने से शुक्रवार को दिल्ली से भुंतर और भुंतर से अमृतसर की दोनों उड़ानें रद्द हो गईं। उड़ानें रद्द होने से विंटर टूरिस्ट सीजन में पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है।भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक सिद्धार्थ कदम्ब ने कहा कि विजिबिलिटी कम होने से दो दिन से हवाई उड़ानें नहीं हो पाईं। ऊना, मंडी, हमीरपुर, चंबा और बिलासपुर में शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, ऊना जिले कांगड़ा, चंबा, सोलन के कुछ स्थानों पर अगले चार दिन के लिए रात को भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी है। जबकि मंडी की बल्हघाटी, बिलासपुर में गोबिंद सागर क्षेत्र में तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

26 को मध्य पर्वतीय और उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी-बारिश के आसार

23 दिसंबर को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो-स्थानों और 26 दिसंबर को मध्य पर्वतीय और उच्च क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में 26 तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

ताबो सबसे ठंडा

हिमाचल के ताबो में न्यूनतम तापमान सबसे कम माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस और ऊना में सबसे अधिक तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भुंतर, कल्पा, मनाली, कुकुमसेरी, रिकांगपिओ, सेऊबाग, समदो, और बजौरा में भी न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धर्मपुर भाजपा का स्वच्छता अभियान

धर्मपुर, (मंडी) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...

आज मिड डे मील वर्करों की हड़ताल का धर्मपुर औऱ गोपालपुर में व्यापक असर

सीटू प्रधान भूपेंद्र के नेतृत्व में शिमला रैली में...