आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला
पहाड़ों की रानी शिमला की तलहटी में स्थित ‘डिवेंचर-शिमला हिल्स’ इस न्यू ईयर को आपके लिए यादगार बनाने के लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है। न्यू ईयर ईव सहित दो रातों के विशेष पैकेज ऑफर कर रहा है ताकि आप प्रॉपर्टी के प्रीमियम लग्जरी स्टे के साथ-साथ फाइन डाइनिंग का लुत्फ उठा सकें। ग्राहकों के लिए फूड, स्पॉ और लांड्री सर्विस पर 20 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है। तो देर किस बात की फोन उठाइए और आज ही इन ऑफर्स के साथ अपने न्यू ईयर को यादगार बनाइए। डेस्टिनेशन वेडिंग के साथ फाइन डाइनिंग का एक बेमोल जोड़ है और सेलिब्रेशन के लिए एक परफेक्ट वैन्यू है। इसके आऊटडोर और इंडोर स्पेस के चलते आपको अपने विवाह के विभिन्न आयोजनों सहित अन्य समारोहों, पार्टियों के लिए एक उपयुक्त जगह मिल पाएगी। इसके अतिरिक्त आसपास की आकर्षक प्राकृतिक सौंदर्यता अनायास ही आपको अपनी ओर खींच कर रोमांचित कर देगी।
यहां पर बिताए गए पल और आतिथ्य आपको जीवनभर याद रहेंगे। अगर आप डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उपयुक्त स्थान खोज रहे हैं तो ‘डिवेंचर-शिमला हिल्स’ एक बेहतरीन विकल्प है। आपकी डेस्टिनेशन वेडिंग के हर समारोह के लिए रिसॉर्ट में कई इंडोर और आउटडोर स्पेस विकल्प हैं। रिसॉर्ट लग्जरी व प्राकृतिक सुंदरता का विशुद्ध मिश्रण हैं। चाहे बैचुलर पार्टी हो या दिन में मीठी-मीठ धूप के साथ पारंपरिक हल्दी समारोह रिसॉर्ट का टैरेस इसके लिए बिल्कुल सही है। वहीं, शानदार सजावट और फूलों की सजावट के साथ विशाल बैंक्वेट हॉल मेहंदी की शाम के लिए एकदम सही जगह है। विवाह के बंधन में बंधने से पहले एक शानदार प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए भी रिसॉर्ट का प्राकृतिक व खुला वातावरण उपयुक्त है। इस वर्ष न्यू ईयर को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है, जिसमें स्पेशल ऑफर व डिस्काउंट भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।
प्रीमियम स्टे और हॉस्पिटेलिटी वल्र्ड क्लास
शादी या अन्य समारोह या फिर आप इस रिसॉर्ट में ठहरना चाहते हैं तो यहां पर आपको वल्र्ड क्लास प्रीमियम स्टे और बेहतरीन हॉस्पिटेलिटी का अनुभव होगा। रिसॉर्ट में 66 शानदार ढंग से डिजाइन किए गए लग्जरी कमरे, 16 डुप्लेक्स कमरे और 15 इंडिपेंडेंट कॉटेज हैं। कॉटेज में निजी पूल भी हैं, जिनमें से कुछ इनडोर और अन्य आउटडोर हैं, जो विशिष्टता और आराम का एक बेजोड़ मिश्रण प्रदान करते हैं। यहां हर मेहमान को हर समय सभी सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण आतिथ्य की सुविधा मिलती है। मेहमान आराम पाने के लिए अरोमाथेरेपी और तनाव-मुक्त उपचार के साथ स्पा सेंटर में सेवाएं ले सकते हैं।


