रोहतांग दर्रा सहित लाहाैल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के लाहौल की ऊंची चोटियों के साथ रोहतांग दर्रा में सोमवार दोपहर के आसपास हल्की बर्फबारी हुई है। हालांकि, माैसम विभाग की ओर पूरे प्रदेश में माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया था। बर्फबारी से घाटी में शीतलहर और बढ़ गई है। घाटी में सुबह से बादल छाए हुए थे और दोपहर बाद अचानक फाहे गिरना शुरू हुए। जबकि कोकसर व ग्रांफू में भी फाहे गिरे। इस दाैरान कोकसर सैर-सपाटे के लिए पहुंचे पर्यटकों ने फाहों में खूब मस्ती की।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से सोमवार दोपहर 3:00 बजे जारी किए अपडेट के अनुसार लाहाैल-स्पीति व किन्नाैर जिले के एक-दो स्थानों पर आज हल्की बर्फबारी हो सकती है। हालंकि, इससे पहले सुबह 10:00 व दोपहर 1:00 बजे जारी बुलेटिन में 22 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान था। वहीं अगले 48 घंटों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 2-3 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा जिले में आगामी पांच दिनों के दाैरान शीतलहर चलने का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...