हिमाचल में आज रात से करवट बदलेगा माैसम, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में आज रात से माैसम के करवट बदलने की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7 दिसंबर की देर रात से कई भागों में बारिश-बर्फबारी शुरू होने और 9 दिसंबर तक जारी रहने के आसार हैं। 8 दिसंबर को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 10 व 11 दिसंबर को भाखड़ा बांध (बिलासपुर) और बल्ह घाटी (मंडी) के जलाशय क्षेत्र के कई हिस्सों में सुबह व शाम को घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। उधर, बीते 24 घंटों के दाैरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शिमला में भी न्यूनतम पारा 8.4 से गिरकर 5.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

इन जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी
माैसम विभाग के अनुसार 8 व 9 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिले में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। 10 दिसंबर को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 7 दिसंबर तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तापमान लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। 12 दिसंबर से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं।

छह स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य में दर्ज

छह स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य व चार पर माइनस में दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 5.0, सुंदरनगर 2.5, भुंतर 0.4, कल्पा -1.6 , धर्मशाला 5.6, ऊना 1.8, नाहन 8.6, पालमपुर 3.0, सोलन 0.8, मनाली 0.8, कांगड़ा 4.9, मंडी 3.8, बिलासपुर 3.9, हमीरपुर 3.2, जुब्बड़हट्टी 4.8, कुफरी 4.1, कुकुमसेरी -6.6, नारकंडा 2.3, भरमाैर 3.5, रिकांगपिओ 0.7, सेऊबाग 0.3, धाैलाकुआं 5.4, बरठीं 1.2, समदो -2.9, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 6.1, देहरा गोपीपुर 8.0, ताबो -8.9 व बजाैरा में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...