पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए महीने के अंत में होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल में पुलिस कांस्टेबलों के 1,088 पदों के लिए इसी महीने ग्राउंड टेस्ट होगा। पुलिस मुख्यालय इसकी तैयारियों में जुट गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थियों की राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से लिखित परीक्षा ली जाएगी। कांस्टेबल की भर्ती के लिए 1.15 लाख आवेदन आए हैं। पुरुषों के लिए 708 और महिलाओं के लिए 380 पद आरक्षित हैं। हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले भी विवादों में रही है। ऐसे में मुख्यालय किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाह रहा है।

पुलिस विभाग में भर्ती विशेष कांस्टेबल पदनाम से की जा रही है। चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को नशे की रोकथाम का काम दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा पास करने वालों का डोप टेस्ट भी होगा। 18 से 25 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र हैं। चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को लेवल तीन में 20200-64000 रुपये के पे बैंड में वेतन मिलेगा। शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण से युक्त शारीरिक परीक्षण हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से निर्धारित और संचालित किया जाएगा, जो आयोग को ऊंचाई के लिए दिए गए अंकों के साथ योग्य उम्मीदवारों की सूची प्रदान करेगा।

एनआईएस के प्रशिक्षकों की मदद लेगी पुलिस

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के ग्राउंड टेस्ट में पहली बार एनआईएस के प्रशिक्षकों की मदद ली जाएगी। अभ्यर्थियों की दौड़ से लेकर फिजिकल वेरिफिकेशन कोच करेंगे। यह सारी प्रक्रिया कैमरों में कैद होगी। दौड़, ऊंची और लंबी कूद के अलावा अन्य मैदानी औपचारिकताओं को कोच करवाएंगे। अभ्यर्थियों की लंबाई और दस्तावेजों की जांच पुलिस मुख्यालय करेगा।

लिखित परीक्षा में होगी निगेटिव मार्किंग

पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 90 अंक की होगी। इसमें निगेटिव मार्किंग की जाएगी। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम अभ्यार्थियों की सूची पुलिस मुख्यालय को सौंपी जाएगी। मुख्यालय की ओर से अभ्यार्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।पुलिस कांस्टेबल की शारीरिक दक्षता परीक्षा इसी महीने संभावित है। पुलिस मुख्यालय तैयारियों में जुटा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...