परिवहन निगम से हिमाचल प्रदेश के निजी बस आपरेटर नाराज

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के बस ऑपरेटरों में नाराजगी है। परिवहन निदेशक के साथ बैठक के बाद उन्हें दोबारा से बुलाया जाना था मगर मामले को दो सप्ताह बीतने के बाद भी कोई बुलावा नहीं आया। ऐसे में इनकी नाराजगी बढ़ गई है और यह एक बार फिर निदेशक से मिलने के साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री से भी मुलाकात की सोच रहे हैं। क्योंकि इन्होंने एचआरटीसी के खिलाफ दी अपनी शिकायत पर सभी तथ्य परिवहन निदेशक के सामने रख दिए हैं जिन्होंने दस दिनों के भीतर दोबारा चर्चा करने को कहा था। एचआरटीसी से भी इस पर जवाब मांगा गया था जहां से भी कोई जवाब नहीं मिल पाया है। ऐसे में प्राइवेट बस ऑपरेटर अपनी अगली रणनीति बनाने में लग गए हैं।

प्राइवेट बस ऑपरेटरों का आरोप है कि एचआरटीसी जेएनएनयूआरएम की बसों को कलस्टर से बाहर चला रही है वहीं उनको अस्थाई रूप से नए रूट दिए जा रहे है जबकि वो पुराने घाटे वाले रूटों को सरेंडर कर रहे हैंं। ऐसे में इन दोनों मामलों में अदालत के आदेशों की अवहेलना हो रही है, जिसके खिलाफ यह लोग कार्रवाई चाहते हैं। परिवहन निदेशक ने दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर ली है और इसके बाद परिवहन विभाग अपने स्तर पर भी मामले की पड़ताल कर रहा है। ऐसे में प्राइवेट बस ऑपरेटर अगली रणनीति पर विचार कर रहे हैं, जिसमें सरकार से इस मामले को उठाने की सोची जा रही है। यदि वहां से भी कोई निराकरण नहीं होता है, तो फिर मामला अदालत में जाएगा।

107 सरेंडर रूट में से 87 आबंटित

परिवहन विभाग ने अब प्राइवेट ऑपरेटरों को नए रूट देने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। इसमें एचआरटीसी के सरेंडर रूट भी शामिल हैं। 107 सरेंडर रूटों में से 87 रूट आबंटित कर दिए हैं । वहीं नए रूटों का भी आबंटन हुआ है। मगर अभी प्राइवेट ऑपरेटरों के साथ उपरोक्त मामलों को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके सुलझने में कितना समय लगेगा यह देखना होगा। इस मामले को लेकर निदेशक परिवहन डीसी नेगी का कहना है कि दोनों पक्षों के साथ बात हो चुकी है जिस पर आगामी कार्रवाई चल रही है, जल्दी ही इसका नतीजा निकलेगा और मसले को सुलझा लिया जाएगा। इसमें अभी थोड़ा समय लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...