शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई है। शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। हादसा गिरी भरमौर-गरिमा मार्ग पर आधी रात को हुआ। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान कमलेश कुमार पुत्र धर्म सिंह, तृप्ता देवी पत्नी विजय कुमार और चालक विजय कुमार निवासी संचुई, तहसील भरमौर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि कारण ऊपर वाली सड़क से लुढ़कर नीचे वाली सड़क पर गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ठीम ने शवों को कब्जे में लेकर भरमौर अस्पताल पहुंचाया। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्याठी व हियूंण के बेघर परिवारों को अब तक नहीं मिली जमीन, किसान सभा ने एसडीएम से लगाई गुहार

धर्मपुर(मंडी) गत वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं से बेघर हुए स्याठी...

धर्मपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान एवं परिचय समारोह आयोजित*

*धर्मपुर, 18 जून।* विकास खंड धर्मपुर में बुधवार को नवनिर्वाचित...

सटीकता और संयम के साथ कार्रवाई करने की भारत की रणनीतिक क्षमता

यदि युद्ध शुरू करना आवश्यक हो, तो उसे सही...

कांग्रेस सरकार सेब बागवानों पर थोप रही मनमानी, 100 पेटी की सीमा से होगा भारी नुकसान

एमआईएस खरीद नीति में बदलाव से छोटे-बड़े सभी बागवानों...