आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
पहाड़ों की राजधानी में रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ देखने कोमिली। इस वीकेंड पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। लंबे वीकेंड के कारण पर्यटक भारी मात्रा में शिमला पहुंचे है। शिमला के सुहाबने मौसम का आनंद उठाने के लिए मैदानी क्षेत्रों से लोग भारी मात्रा में शिमला पहुंच रहे है। मालरोड और रिज पर पर्यटकों की रौनक लगी रही। मैदानी क्षेत्रों में सूखी ठंड और कोहरे का कहर है, जिसके कारण लोगों ने पहाड़ों की ओर रूख करना शुरू कर दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखकर पर्यटक व्यापारियों के चेहरे खिल उठे है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में उम्मीद है कि इस साल विंटर सीजन में अधिक मात्रा में पर्यटक शिमला पहुंचेगें।
पर्यटकों के साथ स्थनीय लोग भी खिली धूप का और वादियों का आनंद लेते नजर आए। रिज में पर्यटक घुड़सवारी का भी आनंद उठा रहे है। मालरोड और रिज सहित जाखू मंदिर में भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली रही है। पर्यटकों की आमद बढऩे से होटलों में ऑक्यूपेंसी 60 से 65 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। पर्यटकों की संख्या बढऩे से अब होटल में भी ऑक्यूपेंसी बढऩा शुरू हो गई है, इससे होटल संचालकों के भी चेहरे खिल उठे है। मानसून के दौरान यह ऑक्यूपेंसी काफी कम थी, अब विंटर सीजन की शुरूआत में ही पर्यटक भारी मात्रा में जहां पहुंच रहे है। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल में भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए डिस्काउंट दिया जा रहा है। पर्यटक एचपीटीडीसी की वेबसाइट पर जाकर होटल बुक कर सकते है और डिस्काउंस का लुप्त उठा सकते है।


