देवभूमि जागरण मंच और हिंदू संगठनों ने ब्यास का पानी अर्पित कर मांगा सूखे से छुटकार
आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
कुल्लू घाटी में बीते चार महीने से बारिश न होने के चलते सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। लगातार जंगलों में भी आग लगने के मामले सामने आ रहे हंै। बारिश न होने से जहां फसलें सूख रही हैं, तो वहीं आने वाले गर्मियों के मौसम में पेयजल संकट भी गहरा सकता है। ऐसे में कुल्लू में बारिश जल्द हो इसको लेकर देवभूमि जागरण मंच और अन्य हिंदू संगठनों की ओर से कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते भूतनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसको लेकर रविवार को जलछाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ रविवार सुबह सात से ही मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे थे।
घाटी में बारिश न होने से बढ़ रहीं आगजनी की घटनाएं
श्रद्धालु भूतनाथ मंदिर में पहुंचे हिंदू संगठन से आए भीम कटोच ने कहा कि घाटी में बारिश न होने के चलते आगजनी और अन्य मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में घाटी में जल्द बारिश की कामना को लेकर सभी श्रद्धालुओं ने भूतनाथ मंदिर में रविवार को श्रमदान के माध्यम से शिवजी का जलाभिषेक किया और बारिश की कामना की। अब घाटी में जल्द बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की पुकार जरूर सुनते हैं।
भूतनाथ मंदिर में 35 साल बाद जलछाई कार्यक्रम
इसको लेकर देवभूमि जागरण मंच के उपाध्यक्ष रोहित राणा ने कहा कि करीब 30-35 साल पहले भी जलछाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जब घाटी में बारिश न होने के चलटेब भगवान भोलेनाथ से गुहार लगाई गई और उसके बाद यहां पर बारिश हुई थी। इसी को लेकर आज सुबह सात बजे से श्रद्धालु भूतनाथ मंदिर में पहुंचे हैं और सभी ने श्रमदान के माध्यम से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और जब भोलेनाथ की पिंडी पानी में पूरी तरीके से डूब गई, उसके बाद यह जलछाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ।


