एक साथ 3 छुट्टियां होने से हिमाचल में बढ़ी टूरिस्ट की संख्या

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

वीकेंड पर एक साथ तीन छुट्टियों के चलते हिमाचल में सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। शिमला, कुफरी, कसौली, चायल, नारकंडा, मनाली और धर्मशाला में बड़ी संख्या में टूरिस्ट उमड़े हैं। प्रदेश के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 50 फीसदी तक पहुंच गई है। रोहतांग सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के बाद सैलानियों का आकर्षण बढ़ा है। विंटर टूरिस्ट सीजन से पहले हिमाचल में सैलानियों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं।

रोहतांग में हुई बर्फबारी के बाद बाहरी राज्यों के सैलानियों ने मनाली का रुख करना शुरू कर दिया है। बीते एक सप्ताह में मनाली पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। शिमला, कसौली, चायल, कुफरी और नारकंडा में भी वीकेंड पर टूरिस्टों की आवाजाही बढ़ गई है। शिमला के रिज मैदान और मालरोड पर शुक्रवार को सैलानियों की खूब चहलपहल रही। कुफरी में सैलानियों ने घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। नारकंडा की हाटू पीक पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार को कसौली में सैलानियों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आई। फेडरेशन ऑफ ऑल हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि लांग वीकेंड पर हिमाचल के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। विंटर टूरिस्ट सीजन से पहले वीकेंड पर टूरिस्टों की संख्या बढ़ने से आने वाले दिनों में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

रोहतांग में हुई बर्फबारी के बाद मनाली में सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। वीकेंड पर तीन दिन की छुट्टियों के पैकेज के चलते भारी संख्या में सैलानी हिमाचल पहुंचे हैं। होटलों में ऑक्यूऐंसी 50 फीसदी तक पहुंच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान एवं परिचय समारोह आयोजित*

*धर्मपुर, 18 जून।* विकास खंड धर्मपुर में बुधवार को नवनिर्वाचित...

सटीकता और संयम के साथ कार्रवाई करने की भारत की रणनीतिक क्षमता

यदि युद्ध शुरू करना आवश्यक हो, तो उसे सही...

कांग्रेस सरकार सेब बागवानों पर थोप रही मनमानी, 100 पेटी की सीमा से होगा भारी नुकसान

एमआईएस खरीद नीति में बदलाव से छोटे-बड़े सभी बागवानों...

25 जून से एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन का ‘काम छोड़ो आंदोलन’

धर्मपुर डिपो के कर्मचारी भी होंगे शामिल धर्मपुर, 18...