इस दिन से बिगड़ सकता है माैसम, कोहरे का भी अलर्ट

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के मंडी, बिलासपुर और ऊना के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम घना कोहरा पड़ने से परेशानी बढ़ गई है। कई स्थानों पर 200 मीटर तक ही विजिबिलिटी रह गई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान देर रात, सुबह के समय भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 17 और 18 नवंबर को बल्ह घाटी (मंडी), सुजानपुर (हमीरपुर) और ऊना के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शीतलहर बढ़ गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार 15 और 16 नवंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान गिर गया है। गुरुवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया। जबकि 13 नवंबर को 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सुंदरनगर 7.7, भुंतर 5.5, कल्पा 1.5, धर्मशाला 11.5, ऊना 11.2, नाहन 13.1, केलांग 0.4, पालमपुर 8.5, सोलन 7.5, मनाली 5.2, कांगड़ा 9.6, मंडी 9.3, बिलासपुर 12.4, हमीरपुर 9.6, चंबा 9.4, डलहाैजी 11.8, कुफरी 7.9, कुकुमसेरी -1.2, नारकंडा 5.2, भरमाैर 7.8, रिकांगपिओ 4.9, धाैलाकुआं 13.2, समदो 1.4, कसाैली 12.9, ताबो -5.9, मशोबरा 8.6, सैंज 7.7 व बजाैरा में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

धुंध से धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार

मैदानी जिलों में धुंध छंटने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को धुंध के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई और देरी से हिमाचल पहुंचीं। नई दिल्ली से ऊना आने वाली सुपरफास्ट वंदेभारत ट्रेन ऊना में करीब 54 मिनट देरी से पहुंची। साप्ताहिक हजूर साहिब नांदेड़, हिमाचल एक्सप्रेस और हरिद्वार से ऊना आने वाली ट्रेनें भी करीब एक घंटे देरी से पहुंचीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सबका भला करो भगवान

कण-कण में बसे भगवान की आराधना राठौड़ राजेश रढाईक यह...

पुरानी पेंशन की आस में भविष्य की फांस

सरकार का यू-टर्न और युवाओं पर तलवार राठौड़ राजेश रढाईक...