चंडीगढ़-दिल्ली-बद्दी को दौड़ी एचआरटीसी की स्पेशल बसें

Date:

दिवाली को लेकर 155 गाडिय़ां दे रही सेवाएं, ऑनलाइन बुकिंग

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

एचआरटीसी ने दीपावली के मौके पर विशेष बसों का संचालन शुरू कर दिया है। मंगलवार से चरणबद्ध तरीके से निगम की विशेष बसें दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से चली हैं। इनमें अधिकांश बसों की ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी थीं और लगभग सभी बसें फुल थीं। अलग-अलग डिपुओं से इन बसों को चलाया गया है, जो यात्रियों को दीपावली के बाद दो से चार नवंबर तक वापस भी लाएंगी। मंगलवार को अलग-अलग डिपो से कई बसें दूसरे राज्यों के लिए गई हैं। इनमें ज्यादातर बसें बुधवार को जाएंगी। लोगों को घरों को भेजने के अलावा उनकी वापसी के लिए भी यही बसें तय समय पर चलेंगी और वापस लोगों को लेकर आएंगी। हिमाचल प्रदेश में आने वाले लोगों को भी इन बसों से सुविधा मिलेगी क्योंकि यह दिल्ली व चड़ीगढ़ से अलग-अलग समय पर चलेंगी जो कि रूटीन की बसों से अलग होगी। फिलहाल यात्रियों की सुिवधा के लिए बसों का संचालन 29 व 30 अक्तूबर को किया जा रहा है।

राजधानी से लोगों को घर लाएंगी 60 बसें

30 अक्तूबर को दिल्ली को एचआरटीसी की 60 स्पेशल बसें चलेगी। दिल्ली से पालमपुर सात साधारण बसें, जोगिंद्रनगर के लिए एक, पठानकोट के लिए एक, बैजनाथ के लिए सात, धर्मशाला के लिए सात साधारण बसें व एक वोल्वो बस, नगरोटा के लिए पांच साधारण बसें, हमीरपुर के लिए सात साधारण व एक वोल्वो बस, देहरा के लिए पांच ऑर्डिनरी बसें, ऊना के लिए पांच, नालागढ़ के दो, दिल्ली से कुल्लू के लिए दो वोल्वो बसें, धर्मपुर के लिए दो, सरकाघाट के लिए पांच स्पेशल ऑर्डिनरी बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली से प्रदेश के लिए 54 ऑर्डिनरी बसें और छह वोल्वो बस का संचालन किया जाएगा। 29 तारीख मंगलवार को जो बसें एचआरटीसी की चली हैं, वो 70 बसें बताई जाती हैं।

चंडीगढ़ बस स्टैंड से सभी जिलों को बसें

बुधवार को चंडीगढ़ से विभिन्न जिलों के लिए भी चलाई गई हैं। चंबा से दो, धर्मशाला से दो, बैजनाथ से दो, पालमपुर से दो, नगरोटा बगवां दो, देहरा दो, हमीरपुर दो, ऊना के लिए तीन, कुल्लू के लिए दो, मंडी दो, सुंदरनगर दो, सरकाघाट दो, पठानकोट के लिए दो बसें चली हैं। इसी तरह 30 अक्तूबर को चंबा के लिए दो, धर्मशाला के लिए तीनन, बैजनाथ के लिए तीन, पालमपुर के लिए तीन, नगरोटा बगवां तीन, देहरा तीन, हमीरपुर तीन, ऊना के लिए चार, कुल्लू के लिए दो, मंडी के लिए तीन, सुंदरनगर तीन, सरकाघाट तीन, बिलासपुर के लिए चार और पठानकोट के लिए दो बसों का संचालन किया जाएगा।

बद्दी से 25 स्पेशल बसें

बद्दी से निगम 25 स्पेशल बसें विभिन्न जिलों व डिपुओं के लिए चला रहा है। मंगलवार को मंडी के लिए एक, पालमपुर के लिए एक, हमीरपुर के लिए दो, देहरा के लिए दो, बिलासपुर को दो, ऊना को दो बसें चलेगी। इसके अतिरिक्त 30 अक्तूबर को मंडी के लिए एक, चंबा के लिए एक, धर्मशाला एक, पालमपुर एक, देहरा एक, बिलासपुर एक, ऊना तीन, नगरोटा एक, बैजनाथ एक, सरकाघाट एक, जोगिंद्रनगर एक और धर्मपुर के लिए एक स्पेशल बस चली। अभी दीपावली के बाद इन बसों का क्या समय रहेगा और किन रूटों पर यह बसें चलेंगी इसे पहली तारीख को तय किया जाएगा। इसके बाद दो व तीन नवंबर से बसों को भेज दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...