एक रूट के लिए 40 से अधिक यात्री हुए तो चलेगी ऑन डिमांड बसें

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

दिवाली पर्व पर एचआरटीसी बसों की भारी डिमांड के मद्देनजर एचआरटीसी प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऑन डिमांड अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। बुधवार को शिमला, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य बड़े बस अड्डों पर एक रूट पर 40 से अधिक यात्रियों की मांग पर एक स्पेशल बस चलाई जाएगी। यह बसें पूर्व निर्धारित बसों से अतिरिक्त होंगी। दिवाली पर्व के चलते मंगलवार को भी निगम की बसों में भारी भीड़ रही।

एचआरटीसी ने विभिन्न रूटों पर करीब 115 अतिरिक्त बसों का संचालन किया। उधर, एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक यातायात देवासेन नेगी ने बताया कि मंगलवार को करीब 115 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं, बुधवार को 40 से अधिक सवारियों के होने पर ऑन डिमांड स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। किसी भी सूरत में दिवाली पर यात्रियों को बसों की किल्लत पेश नहीं आने दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

21 जून को धर्मपुर में लगेगा निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर

धर्मपुर, (मंडी) क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...

स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश : सिद्धार्थन

कुसुमटी ग्रामीण मंडल के चियोग क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने...