IND vs NZ 2nd Test: 156 रन पर सिमटा भारत, न्यूजीलैंड की लीड 200 रन पार

Date:

पुणे। मिचेल सैंटनर (सात विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत को पहली पारी में 156 के स्कोर पर समेट दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 103 रनोंं की बढ़त मिल गई। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं और उसकी लीड 203 रन हो गई है।

कल के एक विकेट पर 16 रन से आगे खेलते हुए भारत को आज शुभमन गिल (30) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद अगले बल्लेबाज विराट कोहली (एक) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। न्यूजीलैंड के स्पिनरों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने भारत ने यशस्वी जायसवाल (30), सरफराज खान (11) और ऋषभ पंत (18) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। आर अश्विन (चार) रन बनाकर आउट हुये। भोजनकाल तक भारत ने सात 107 के स्कोर पर अपने सात विकेट गवां दिये थे। लगातार गिरते विकेटों के बीच रवींद्र जडेजा ने 46 गेंदों पर (38) रनों की जूझारु पारी खेली। उनके आउट होने के बाद अगले बल्लेबाज आकाश दीप (छह) रन बनाकर आउट हुए। निचलेक्रम में बल्लेबाजी के लिए आए वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 18 रन की पारी खेली। भारतीय टीम 45.3 ओवर में 156 के स्कोर पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर 19.3 ओवर में 53 रन देकर सात विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स को दो विकेट मिले। टिम साउथी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अतिक्रणकारियों के पंचायत चुनाव लड़ने पर विवाद:

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 122(1)(c)...

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...