हिमाचल में सभी बस अड्डों पर बनेंगे एनसीएमसी कार्ड

Date:

आवाज जनादेश /न्यूज ब्यूरो शिमला

एचआरटीसी बसों में यात्री अब बिना इंटरनेट के भी टिकट का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इसे लेकर प्रदेश के सभी बस अड्डों में एनसीएमसी कार्ड बनाने को लेकर नए काउंटर खोले जा रहे हैं। एटीएम कार्ड की तरह दिखने वाले एनसीएमसी कार्ड को यात्री 100 रुपए में बना सकेंगे। इस कार्ड के जरिए यात्री टिकट का बिना इंटरनेट के भी ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। यात्री कार्ड का नंबर बताकर या फिर कार्ड दिखाकर टिकट का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। बता दें कि एचआरटीसी बसों में अब यात्री मेट्रो की तर्ज पर एनसीएमसी कार्ड से सफर कर सकेंगे।
यात्री एनसीएमसी कार्ड में 1000 रुपए तक रिचार्ज करवा सकते हैं। इस कार्ड से यात्री बिना इंटरनेट के भी टिकट का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इस कार्ड की खास बात यह है कि इस कार्ड से किराए के भुगतान के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती है।

यात्री जल्द बनवाएं कार्ड

एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि हमीरपुर बस स्टैंड मेंं एनसीएमसी कार्ड बनाने की सुविधा शुरू कर दी गई है। कार्ड मात्र 100 रुपए में बनाया जा रहा है। इसमें यात्री 1000 रुपए तक रिचार्ज करवा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अतिक्रणकारियों के पंचायत चुनाव लड़ने पर विवाद:

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 122(1)(c)...

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...