प्रदेश के 11 केंद्रों पर होगी 27 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद

Date:

हिमाचल प्रदेश की 11 धान मंडियों में धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फसल बिक्री के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण भी चलता रहेगा। हिमाचल प्रदेश में खाद्य आपूर्ति विभाग ने किसानों से 2,7000 मीट्रिक टन धान की फसल खरीदने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, सोलन, ऊना और सिरमौर में धान की खरीद के लिए केंद्र बनाए गए हैं। जिला कांगड़ा में चार, ऊना में तीन, सोलन में दो और सिरमौर में भी दो केंद्र बनाए गए हैं।
सिरमौर जिले में विभाग ने सबसे ज्यादा धान खरीदने का लक्ष्य रखा है, जो 11,000 मीट्रिक टन है, वहीं सोलन में 6,300 मीट्रिक टन, ऊना में 5,000 मीट्रिक टन और कांगड़ा में सबसे कम 4,700 मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश की कई मंडियों में धान की फसल पहुंचना शुरू हो गई है। विभाग की ओर से टोकन भी जनरेट करना शुरू कर दिए हैं। किसानों ने मंडियों में धान की फसल पहुंचाकर साफ-सफाई का कार्य भी शुरू कर दिया है। फसल खरीदने के बाद विभाग फसल को राइस मीलों में भेजेगा। इस बार कांगड़ा में विभाग की ओर से दो मिलें स्थापित की गई हैं जो ढलियारा और राजा का बाग में है। ढलियारा में पहली बार ही राइस मिल स्थापित की गई है।कुछ मंडियों में फसल पहुंचना शुरू हो चुकी है। किसानों ने फसल की साफ-सफाई का कार्य भी शुरू कर दिया है। इसके बाद धान को मीलों में भेजा जाएगा। इस बार प्रदेश में 27,000 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। जो किसान अपनी फसल बेचने के इच्छुक है वह विभाग के पोर्टल पर जाकर खुद को पंजीकरण करवाकर नजदीकी मंडियों में फसल बेच सकते हैं।- राम कुमार गौतम, निदेशक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग
प्रदेश में पहली बार होगी कोदे की खरीदारी
प्रदेश सरकार इस बार किसानों से कोदे की खरीदारी करने जा रही है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने कोदा खरीद के लिए सिरमौर, चंबा और जिला शिमला में तीन सेंटर बनाए हैं। कोदा ब्लड प्रेशर, शुगर के लिए गुणकारी माना जाता है। इससे ये बीमारियां नियंत्रण में रहती हैं।खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को इस बारे आदेश जारी किए गए हैं। विभाग ने कहा है कि किसानों को फसल बेचने में दिक्कतें पेश नहीं आनी चाहिए। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक आरके गौतम ने बताया कि विभाग कोदे की भी खरीद करने जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...

11 महीनों से सड़क बंद: आनी-कुटवा मार्ग पर लोगों की बढ़ी मुश्किलें

मरम्मत कार्य के लिए बड़ा फैसला, प्रशासन बोला—भविष्य में...