नवरात्र पर माता के चरणों में झुके साढ़े 74 हजार श्रद्धालु

Date:

मां के दर्शनों के लिए खूब उमड़ी भक्तों की भीड़
आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
अश्विन नवरात्र मेले के सप्तमी के दिन बुधवार को प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नयनादेवी, बज्रेश्वरी देवी, चामुंडा देवी मंदिर में 74 हजार 600 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। चार शक्तिपीठों में छठे नवरात्र पर 29 लाख 40 हजार 349 रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। प्रदेश के शक्तिपीठों में सबसे अधिक नयनादेवी मंदिर में दस लाख 56 हजार आठ रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। सातवें नवरात्र पर बुधवार को मां के दर्शनों के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं। मइया के मंदिरों में दिन भर मां के जयकारे गूंजते रहे। ऊना जिला के उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के छठे दिन आठ लाख 91 हजार 96 रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि सप्तमी के दिन चिंतपूर्णी मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने शीष नवाया। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। वहीं, नयनादेवी मंदिर नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में दस लाख 56 हजार आठ रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। सप्तमी के दिन नयनादेवी मंदिर में 30 हजार श्रद्धालुओं ने मइया के चरणों में शीश नवाया।

नयनादेवी मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास को छठे नवरात्रे पर पांच ग्राम 600 मिली सोना और दो किलो 200 ग्राम चांदी का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। ज्वालाजी मंदिर में छठे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में छह लाख 15 हजार 836 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। मंदिर अधिकार मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि बुधवार को मंदिर में पांच हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इसके अलावा में कांगड़ा स्थित बजे्रश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र मेले के छठे दिन मां के भक्तों ने तीन लाख 77 हजार 409 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। नवरात्र मेले के सातवें दिन 8600 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेका। इसके अलावा चामुंडा देवी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के सातवें दिन बुधवार को छह हजार श्रद्धालुओं ने मईया के चरणों में शीष नवाया। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को अष्टमी के दिन मइया की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...

11 महीनों से सड़क बंद: आनी-कुटवा मार्ग पर लोगों की बढ़ी मुश्किलें

मरम्मत कार्य के लिए बड़ा फैसला, प्रशासन बोला—भविष्य में...