हिमाचल में पेंशनरों को एरियर के साथ पेंशन जारी, सरकार ने खातों में डाली

Date:

आवाज़ जनादेश /न्यूज़ ब्यूरो शिमला
हिमाचल प्रदेश में 75 वर्ष से ज्यादा उम्र के करीब 30 हजार पेंशनरों को बुधवार को सितंबर की पेंशन के साथ पिछला एरियर भी मिल गया। इसके अलावा प्रदेश के करीब डेढ़ लाख पेंशनरों के खातों में भी पेंशन चली गई। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सितंबर महीने का वेतन 1 अक्तूबर को जारी किया था, जबकि पेंशन 9 अक्तूबर को देने की बात की थी। इसके पीछे की वजह हर महीने लिए जा रहे कर्ज पर तीन करोड़ रुपये के ब्याज की बचत बताई गई।
1 जनवरी 2016 से नए वेतनमान के लागू होने के साथ पेंशन वितरण प्रणाली में संशोधन होने पर कर्मचारियों और पेंशनरों का एरियर देने को है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में 15 अगस्त को यह घोषणा की थी कि 75 साल से अधिक उम्र वाले पेंशनरों को शेष बचे एरियर का 50 फीसदी चुकता कर दिया जाएगा।
वित्त विभाग ने इसके कार्यालय आदेश 28 अगस्त को जारी किए थे, लेकिन पेंशन से संबंधी औपचारिकताओं को पूरा नहीं करने से इसे एक महीने टाला गया। पेंशनरों को पहले 55 फीसदी एरियर दिया जा चुका था। अब 45 फीसदी एरियर ही शेष देय है, जिसे देना होगा। 45 फीसदी का यह 50 प्रतिशत शेष 22.50 फीसदी है तो इसे देने के बाद 75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों को 22.50 फीसदी एरियर देना ही शेष बचेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...