पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी ने निगला जहर, टांडा में हालत गंभीर

Date:

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से दो बार निर्दलीय और एक बार भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ चुके राकेश चौधरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है, जिनकी टांडा मेडिकल कॉलेज में हालात गंभीर बनी हुई है। साथ ही उनकी पत्नी को भी बीच बचाव करते हुए कीटनाशक मुंह में लगने से टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है।
एसएचओ धर्मशाला थाना नारायण सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार आधीन है। उन्होंने बताया कि जहर खाने की पीछे क्या वजह रही इसके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल राकेश चौधरी टांडा मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि राकेश चौधरी पिछले विधानसभा चुनाव में धर्मशाला से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, जबकि इस बार उपचुनाव में आजाद के रूप में मैदान में उतरे हैं। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी वह दो बार भाजपा व निर्दलीय चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। उधर इस घटना की सूचना के बाद कई तरह की चर्चाएं और अफवाहें चल रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि उन्हें और साथ में उनकी धर्मपत्नी को भी इस तरह का कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टांडा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के मेडिसीन विभाग के विभागाध्यक्ष एचओडी प्रोफेसर डॉ धीरज कपूर ने बताया की पिछली रात दोनो पति पत्नी एडमिट हुए है राकेश चौधरी की हालत अभी नाजुक बनी हुई है तथा पत्नी की हालत में सुधार है। मामले के बारे में पूर्णतया फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही कहा जा सकता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...