जयराम ठाकुर बोले- हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हरियाणा के अधिकांश एग्जिट पोल में यह दिखाया गया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है। यही स्थिति हमने मध्य प्रदेश व छतीसगढ़ में भी देखी थी, लेकिन नतीजे इसके विपरित रहे। आज हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार स्पष्ट रूप से बनती दिख रही है। निश्चित ताैर पर हरियाणा में बड़े बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कहा कि हिमाचल में पार्टी 16 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को जल्द तय करेगी। 10 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए जा चुके हैं। जयराम ने मंडी में पीएम विश्वकर्मा ट्रेनिंग सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा के लाभार्थियों के हुनर से ही देश का नवनिर्माण होने जा रहा है। केंद्र सरकार 18 प्रकार के पारंपरिक कारीगरों-शिल्पकारों को योजना के अंतर्गत लाई है। इस योजना में प्रशिक्षण के बाद विश्वकर्मा भाई-बहनों को 23 लाख तक बिना गारंटी ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही इन्हें 15 हजार तक की टूलकिट, स्किल ट्रेनिंग और स्टाइपेंड भी तीन हजार रुपये तक प्रदान किया जा है। उन्होंने सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे कारीगरों से केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर उनके साथ सदर के विधायक अनिल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, मेयर नगर निगम वीरेंदर भट्ट भी उपस्थित रहे।

चुनावी रुझानों पर जगत सिंह नेगी ने ये कहा

चुनावी रुझानों पर हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हरियाणा में समाज का कोई भी वर्ग भाजपा सरकार से खुश नहीं है। इसके बावजूद अगर विधानसभा चुनाव में भाजपा आगे चल रही है तो यह लोकतंत्र के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हरियाणा के मुख्यमंत्री खुलेआम कह रहे थे कि जैसा छत्तीसगढ़ में होगा वैसा हरियाणा में भी होगा। कुछ गड़बड़ हो सकती है। ईवीएम में बदलाव हो सकता है या कुछ और, यह जांच का विषय है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाकर लोगों को लोकतंत्र की प्रक्रिया से बाहर कर दिया। लद्दाख के लोगों ने दिल्ली की ओर पदयात्रा निकाली। अगर इन इलाकों में भी भाजपा को बहुमत मिलता है तो यह लोकतंत्र के पक्ष में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...