माता के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब1.22 लाख श्रद्धालुओं ने मैया के दरबार में भरी हाजिरी

Date:

नवरात्र मेले के तीसरे दिन शक्तिपीठों में 30.90 लाख रुपए का चढ़ावा

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

अश्विन नवरात्र मेले के तीसरे दिन प्रदेश के चार शक्तिपीठों में दिन मां के भक्तों ने मैया के चरणों में 30.90 लाख का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। प्रदेश के शक्तिपीठों में सबसे अधिक नैनादेवी मंदिर में 9.37 लाख का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। अश्विन नवरात्र मेले के चौथे दिन रविवार को मैया के दर्शनों के लिए प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में रविवार को चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नैनादेवी ,बज्रेश्वरी देवी, चामुंडा देवी मंदिर में एक लाख 22 हजार 200 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। चार शक्तिपीठों में तीसरे नवरात्र पर 30 लाख 90 हजार 969 रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। रविवार के दिन मां के दर्शनों के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रही। अश्विन नवरात्र मेले के दौरान मंदिरों में मैया की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। नवरात्र के लिए रंग-बिरेंगे सुगंधित फूलों से मैया के मंदिरों को सजाया गया है। इसके अलावा मां के दर्शनों के लिए मंदिर खुलने और बंद करने का भी अलग से समय तय किया गया है। ऊना जिला के उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में मेले के तीसरे दिन आठ लाख 39 हजार 886 रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। तीसरे दिन चिंतपूर्णी मंदिर में 45 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं।

वहीं, नैनादेवी मंदिर नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में नौ लाख 37 हजार 10 रुपए का नगद चढ़ावा चढ़ाया है। रविवार को नयनादेवी मंदिर में 47 हजार श्रद्धालुओं ने मैया के चरणों में शीश नवाया। नैनादेवी मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। मंदिर न्यास को दूसरे नवरात्र पर चार ग्राम 600 मिली सोना और एक किलो 364 ग्राम चांदी का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। ज्वालाजी मंदिर में तीसरे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में छह लाख 89 हजार 665 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। मंदिर अधिकार मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि रविवार को मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इसके अलावा में कांगड़ा स्थित बजे्रश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र मेले के तीसरे दिन मां के भक्तों ने छह लाख 24 हजार 408 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। नवरात्र मेले के चौथे दिन 5200 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेका। इसके अलावा चामुंडा देवी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले के चौथे दिन रविवार को दस श्रद्धालुओं ने मैया के चरणों में शीश नवाया। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अष्टमी के दिन मैया की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...