शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए यूपी और हिमाचल करेगा आदान-प्रदान
आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश के शिक्षा मॉडल को अपनाएगी। हाल ही में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जहां पर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे गुणात्मक सुधार की बारीकियों को समझा। शिमला लौटे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में राज्य में कई गुणात्मक कार्य किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी लेने वह उत्तर प्रदेश के दौरे पर गए थे। दोनों राज्यों के शिक्षा में गुणात्मक कार्यों के आदान-प्रदान पर सहमति बनी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर इसको लेकर चर्चा हुई है और आज इसको लेकर शिमला सचिवालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा होगी और आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
यूपी के शिक्षा मॉडल को अपनाएगी सुक्खू सरकार : रोहित ठाकुर
Date:


