गोबिंदसागर झील में भी लिया जा सकेगा श्रीनगर की डल झील सा नजारा

Date:

आज पहुंचेंगी पहली वोट, उपायुक्त की देखरेख में होगा ट्रायल
आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
श्रीनगर की डल झील सरीखा नजारा अब बिलासपुर की गोबिंदसागर झील में भी लिया जा सकेगा। हिमाचल प्रदेश में पहली शिकारा वोट गुरुवार को बिलासपुर पहुंच जाएगी। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक द्वारा शिकारा वोट का ट्रायल रन किया जाएगा। तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसी महीने के अंत में राज्य के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के कर कमलों से क्रूज व शिकारा वोट का शुभारंभ करवाया जाएगा। बिलासपुर जिला में दो जलाशयों में वाटर स्पोट्र्स एंड टूरिज्म एडवेंचर एक्टिविटीज शुरू करने के लिए जिला प्रशासन बचनवद्ध है। इस प्रोजेक्ट के प्रति खुद राज्य के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष रुचि दिखा रहे हैं। उन्हीं के प्रयासों की बदोलत गोबिंदसागर झील के बाद कोलडैम में भी वाटर स्पोट्र्स एक्टिविटीज शुरू करने के लिए टेंडर कर दिया गया है। क्रूज बिलासपुर पहुंच चुका है और एसीयुक्त करने के साथ ही एलईडी व छत पर रेलिंग व सोफा लगाने की प्रक्रिया जारी है। हिमालयन एडवेंचर कंपनी तय औपचारिकताओं को पूरा कर रही है।

सबसे पहले गोबिंदसागर झील में क्रूज के अलावा शिकारा वोट्स चलाई जाएंगी। एक शिकारा वोट गुरुवार के दिन बिलासपुर पहुंच जाएगी, जिसका बाकायदा उपायुक्त द्वारा ट्रायल रन किया जाएगा। गौर हो कि गोबिंदसागर झील में क्रूज व शिकारा वोट्स का नजारा अब जल्द ही पर्यटकों को मिलेगा। इससे न केवल प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे, बल्कि राज्य सरकार को भी आय के रूप में सालाना तीस लाख रुपए मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...