प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही दिन-रात के समय में बड़ा बदलाव

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल से मानसून की विदाई होने वाली है। मौसम विभाग ने अक्तूबर महीने की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ होने की भविष्यवाणी की है। अक्तूबर के पहले हफ्ते में मौसम शुष्क रहने वाला है। साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में तापमान कम होने की भी आशंका रहेगी। इसके अलावा दिन और रात के समय में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सूर्य उदय के समय में पांच मिनट से ज्यादा का बदलाव अब तक हो चुका है। सोमवार सुबह सुर्याेदय 6:13 बजे होगा, जबकि सूर्य अस्त का समय 6:08 मिनट का रहेगा। सितंबर माह की शुरुआत सूर्य उदय 5:57 बजे से हुई थी। जबकि पहली तारीख को सूर्य अस्त 6:44 बजे हुआ था। सूर्य अस्त के समय में बीते 30 दिन में 36 मिनट का अंतर देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 21 दिसंबर के बाद दिन बढऩे शुरू होंगे। मानसून की विदाई के साथ ही अब तमाम विभाग 96 दिन में हुए नुकसान के आकलन में जुट गए हैं। इसकी रिपोर्ट अलग-अलग माध्यमों से सरकार तक पहुंचाई जा रही है। मौसम की वजह से 1360 करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन राज्य सरकार ने किया है। मानसून के दौरान चार जिला मंडी, कुल्लू, शिमला और कांगड़ा प्रभावित हुए हैं।

96 दिन में किसे, कितना नुकसान

प्रदेश में अब तक 1360 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान पीडब्ल्यूडी को झेलना पड़ा है। विभाग को 633 करोड़, जल शक्ति विभाग को 540 करोड़, बागबानी विभाग को 139 करोड़, कृषि विभाग को एक करोड़ 32 लाख और बिजली बोर्ड को 98 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। प्रदेश में अलग-अलग हादसों की वजह से 342 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 535 घायल हुए हैं। मानसून के दौरान 203 पक्के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें 81 पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं, जबकि 122 घर आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...