कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरे की तैयारी पहुंचने लगे व्यापारी

Date:

कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय उत्सव को 13 दिन शेष, झूलों का सामान लेकर ढालपुर पहुंचीं गाडिय़ां

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। दशहरा उत्सव को मात्र 13 दिन शेष रह गए हैं। वहीं, दशहरा समिति और प्रशासन ने तैयारियों को जोर दिया है। प्लाट आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, दशहरा उत्सव में अपना व्यापार चलाने के लिए व्यापारियों का आवागमन शुरू हो गया है। हालांकि 20 सितंबर से यहां पर प्लाट आबंटन के लिए व्यापारियों का आना शुुरू हो गया था। वहीं, अब व्यापारी सामान लेकर ढालपुर की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि दशहरा उत्सव 13 अक्तूबर से शुरू होगा। वहीं, इस बार दशहरा उत्सव का व्यापारिक मेला 20 दिनों के बजाए 27 दिनों तक चलेगा। रविवार को ढालपुर खेल मैदान में झूला मार्केट का सामान पहुंचना शुरू हो गया है। पांच-छह ट्रक दशहरा उत्सव में लगने वाले झूलों का सामान लेकर पहुंचे है। अब धीरे-धीरे ढालपुर रौनक बढ़ेगी। वहीं, टैंट मार्केट का सामान भी यहां पर पहुंचना शुरू हो गया है।

धीरे-धीरे अब हर दिन ढालपुर मैदान की ओर व्यापारियों का आना आरंभ होगा और ढालपुर मेें मेले को लेकर लोगों की चहल-पहल दिखेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्सव को मनाया जा रहा है। 27 सितंबर तक दशहरा उत्सव में सजने वाली दुकानों के लिए लगभग 316 के आसपास प्लाट बिके थे। वहीं, 28 सितंबर को भी काफी प्लाट बिक गए हैं। वहीं, 27 सितंबर तक 1.58 करोड़ के प्लाट सेल हुए थे। वहीं, 29 को भी काफी प्लाट बिकने से सेल काफी आगे बढ़ी है। वहीं, 30 सितंबर को भी प्लाट आबंटन की प्रकिया जारी रहेगा। जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर ने बताया कि अब तक रैडीमेड गारमेंट मार्केट, बर्तन बाजार, टैंट मार्केट, फल-जूस की दुकानें, होटल, ढाबा, मोमो-थुक्पा, चाट, क्रोकरी, लोकल झूले, टी-स्टॉल, कृषि एवं बागबानी उपकरण, पुरानी हल्वाई मार्केट, हल्वाई मार्केट, लोकल आर्टिकल, प्रदर्शनी मैदान सरकारी, गैर सरकारी, प्रदर्शनी मैदान खाने-पीने के स्टॉल, मीना बाजार, ओपन सपेस, अन्य मार्केट के प्लॉट नीलाम हुए हैं। वहीं अब शेष रही दुकानों के लिए प्लॉट आबंटित होंगे। वहीं, इस बार खेल मैदान में सीढिय़ों पर जूते की दुकानें लगेगी। एचडीएम

व्यापारी मौका न छोड़ें

जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर ने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव को भव्य मनाया जा रहा है। उत्सव को बढिय़ा तरीके से मनाने के लिए तैयारियां चल रही है। उन्होंने व्यापारियों को जानकारी देते हुए कहा है कि व्यापारी मौका न छोड़े और प्लाट खरीदने के लिए बढ-चढ़ आएं। इस बार 27 दिनों तक मेला चलेगा।

नए लुक में दिखेगा दशहरा उत्सव

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव इंटरनेशनल लुक में दिखेगा। उत्सव को लेकर तैयारियां चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धर्मपुर भाजपा का स्वच्छता अभियान

धर्मपुर, (मंडी) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...

आज मिड डे मील वर्करों की हड़ताल का धर्मपुर औऱ गोपालपुर में व्यापक असर

सीटू प्रधान भूपेंद्र के नेतृत्व में शिमला रैली में...