रामसुभग सिंह दो साल और सीएम के सलाहकार के रूप मेें करेंगे काम

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यरो शिमला

सेवानिवृत होने के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह को सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का सलाहकार नियुक्त कर रखा है। इस पद पर उनका कार्यकाल दो साल बढ़ाया गया है जिसके साथ उनकी नियुक्ति शर्तों को भी कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचित कर दिया। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार राम सुभग सिंह को बिना डीए के मासिक डेढ़ लाख रूपए मानदेय मिलेगा। यह उनकी फिक्स सेलेरी होगी। उनके कार्यकाल का समय दो साल का होगा जोकि पहली अगस्त 2024 से रहेगा। यह सरकार पर निर्भर करेगा कि उनका कार्यकाल पूरा दो साल तक रहे या फिर इससे पहले भी सरकार उनके आदेशों को निरस्त कर सकती है।
रिटायरमेंट के समय में उनको जो टीए व डीए मिलता था वह उसी के हकदार होंगे। उनको नया डीए इसमें नहीं जोड़ा जाएगा। सरकारी अवकाश के अलावा उन्हें महीने में एक अवकाश की इजाजत रहेगी वहीं मैडिकल रिंबर्समेंट की सुविधा रिटायरमेंट से पहले की मिलती रहेगी। उनको सरकारी आवास की सुविधा भी सरकार पहले की तरह प्रदान करेगी। बता दें कि राम सुभग सिंह मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुए हैं जिनको फिर मुख्यमंत्री के सलाहकार के पद पर नियुक्ति मिली थी। पहले एक साल वह इस पद पर कार्य कर चुके हैं और अब सरकार ने उन्हें दो साल की एक्सटेंशन इसी पद पर दी है। वह ऊर्जा क्षेत्र को देखते हैं और इस पर मुख्यमंत्री को सलाह देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related