विदेशी पर्यटकों की संख्या में हो रही है वृद्धि , इस साल 38882 ने किया हिमाचल का रुख

Date:

इस साल 38882 ने किया हिमाचल का रुख, 2017 में पहली बार 196 लाख के पार पहुंचा था सैलानियों का आंकड़ा

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यरो शिमला

प्रदेश में पहुंचने वाले सैलानियों के ग्राफ में 2017 में रिकार्ड कायम किया था। वहीं कोरोनाकाल के बाद अब धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है तो विदेशी टूरिस्ट भी हिमाचल का रुख करने लगे हैं। जानकारी के अनुसार इस वर्ष जून के महीने तक प्रदेश पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 38882 रही है जबकि 2023 में कुल 63 हजार विदेशी टूरिस्ट हिमाचल आए थे, जबकि 2022 में यह संख्या मात्र 29333 रही थी। 2017 में देवभूमि में पहली बार सैलानियों का आंकड़ा 196 लाख के आंकड़े को पार कर गया था। हालांकि 2018 में प्रदेश पहुंचे पर्यटकों की संख्या गिरकर 164.50 लाख पहुंच गई थी। 2016 के मुकाबले प्रदेश में 2017 में आने वाले पर्यटकों की संख्या करीब छह फीसदी अधिक रही थी।

2005 में प्रदेश में कुल 71.36 लाख सैलानी अलग-अलग पर्यटक स्थलों पर भ्रमण के लिए पहुंचे । 2014 से 2019 तक प्रदेश आए पर्यटकों की संख्या सालाना 160 लाख से उपर ही रही थी, जिसका असर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। प्रदेश सरकार ने भी पर्यटन को प्राथमिकता पर रखा है। 2020 और 2021 में जहां पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हुआ वहीं 2022 और 2023 में पर्यटकों का आंकड़ा एक बार फिर 150 लाख को पार कर गया। एचडीएम

कांगड़ा पहुंचे सबसे ज्यादा

जून 2023 तक प्रदेश में सबसे ज्यादा 14095 विदेशी टूरिस्ट जिला कांगड़ा में आए हैं। जिला शिमला में यह संख्या 13881, कुल्लू में 5114 और किन्नौर में 1917 रही है। 2017 में प्रदेश में जहां 191.31 लाख भारतीय और 4.71 लाख विदेशी टूरिस्ट पहुंचे थे वहीं 2018 में भारतीय सैलानियों का आंकड़ा 160.94 लाख और विदेशी पर्यटकों की संख्या 3.56 लाख रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...