आवाज जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
शिमला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में आज स्टूडेंट यूनियन और टीचर्स के बीच झड़प मामले में पुलिस ने छह छात्र-छात्राओं पर एफआईआर दर्ज की है। कॉलेज की प्रिंसिपल ने सदर पुलिस थाना शिमला में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। बीते शुक्रवार को संजौली कॉलेज में आज स्टूडेंट यूनियन और टीचर्स के बीच झड़प हो गई थी, इस मामले के बाद टीचर्स ने नॉन टीचिंग डे करके क्लासेस बंद कर दी और स्टूडेंटस को कैंपस खाली करने को कहा गया। पुलिस ने कैंपस को खाली करा दिया।
बताया जा रहा है कि पिछले कल गुरुवार को सुबह के समय एक लडक़ी के साथ कॉलेज के कैंपस में छेड़छाड़ की गई। जिस पर पिछले कल एसएफआई के छात्र संजौली कॉलेज के वूमेन सेल यानी कि संवेदनशील कमेटी के पास छेड़छाड़ करने वाले छात्र पर कार्यवाही की मांग करने गए थे। जिस पर वूमेन सेल कमेटी की कन्वीनर भारती शर्मा और पूर्णिमा थापा ने छात्रों से कहा कि कल उस छात्र के माता-पिता को कॉलेज बुलाया जाएगा और एक्शन लिया जाएगा। शुक्रवार सुबह जब छात्र के माता-पिता कॉलेज नहीं आए तो इस बात पर एस एफ आई छात्र संगठन में वूमन सेल कमेटी में बात रखी। और साथ ही वुमन सैल कमेटी के डिपार्टमेंट से उन्हें बाहर निकाल दिया गया। फिर एसएफआई ने कॉलेज की प्रिंसिपल के ऑफिस में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने के लिए परमिशन मांगने गए। जिस पर प्रिंसिपल ने धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी और एस एफ आई के छात्रों को ऑफिस में आने से मना कर दिया।


