रामदास अठावले का विवादित बयान, बोले- राहुल गांधी के खिलाफ ‘जूते मारो आंदोलन’ करेंगे शुरू

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कहा कि दलित समुदाय और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया राहुल गांधी के आरक्षण संबंधी बयान के खिलाफ देशव्यापी ‘जूते मारो आंदोलन’ शुरू करेगी।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि दलित समुदाय और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया राहुल गांधी के आरक्षण संबंधी बयान के खिलाफ देशव्यापी ‘जूते मारो आंदोलन’ शुरू करेगी। हाल ही में अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी जब ‘भारत एक निष्पक्ष जगह’ होगी, जो उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऐसा नहीं है। गांधी के बयान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अठावले ने कहा कि कोई भी दलितों, ओबीसी और आदिवासियों का आरक्षण नहीं छीन सकता और जो भी ऐसा करने का प्रयास करेगा, उससे निपटा जाएगा।

राहुल गांधी एक बेकार आदमी हैं’

उन्होंने कहा, “दलित समुदाय और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरक्षण पर दिए गए बयान के खिलाफ देशभर में जूता मारो आंदोलन चलाएगी।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर जूते फेंके जाने चाहिए। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी एक बेकार आदमी हैं। जब भी वे इंग्लैंड या अमेरिका जाते हैं, तो भारत के खिलाफ बोलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...