नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पहला रैंक पाने के लिए शिक्षा विभाग शिक्षकों को देगा टिप्स
आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
शिक्षा विभाग ने नेशनल अचीवमेंट सर्वे को लेकर तैयारियां शुरु कर दी है, ताकि सर्वे में देश में हिमाचल प्रदेश का रैंक बेहतर आए। इसके चलते शिक्षा विभाग द्वारा नेशनल अचीवमेंट सर्वे को लेकर सर्वप्रथम शिक्षकों, स्कूल मुखियाओं, बीईईओ, बीपीओ सहित अन्य को ऑनलाइन प्रशिक्षण देगा। इसमें शिक्षकों को बच्चों अच्छा रैंक प्राप्त करने व शिक्षा देने बारे अवगत करेगा। इसमें 12 सितंबर को तीसरी, छठी व नौंवी कक्षा के शिक्षकों के अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य, बीईईओ व बीपीओ को प्रशिक्षण के लिए ट्रायल का आयोजन करेगा। ट्रायल आधार पर आयोजन 12 सितंबर को साढ़े 11 बजे होगा। अगर इस दौरान कोई खामी आएगी, तो उन खामियों को ट्रायल के दौरान सुधारा जाएगा, जबकि 13 सितंबर को शिक्षा निदेशालय से समस्त अधिकारी शिक्षकों से जुडक़र वार्ता कर टिप्स देंगे।
वहीं विभाग ने निर्देश दिए है कि विशेष प्रशिक्षण से एक दिन पहले ट्रायल में जरुर जुड़े, ताकि 13 सितंबर को होने वाले प्रशिक्षण पूरी तरह सफल हो सके।समग्र शिक्षा विभाग ने आगामी नवंबर माह में होने वाले नेशनल अचीवमेंट सर्वे (परख परीक्षा) के लिए मॉक टेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं। हाल ही में एक मॉक टेस्ट हो चुका है। जबकि दो और मॉक टेस्ट अक्तूबर और नवंबर में आयोजित किए जाएंगे और इसका फाइनल टेस्ट 19 नवंबर को होगा। नेशनल अचीवमेंट सर्वे को लेकर स्कूलों में जीरो कक्षाएं भी आयोजित की जा रही है, लेकिन परीक्षा से पहले शिक्षा विभाग समस्त शिक्षकों एवं शिक्षा अधिकारियों को भी बच्चों को बेहतरीन तैयारी करने के टिप्स देगा। इस बारे में प्रारंभिक शिक्ष विभाग उपनिदेशक मंडी विजय गुप्ता का कहना है


