आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
प्रदेश सरकार ने पांच नवनियुक्त एचएएस अधिकारियों को नियुक्ति दे दी है। बुधवार को कार्मिक विभाग की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किए गए।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच नवनियुक्त एचएएस अधिकारियों को नियुक्ति दे दी है। बुधवार को कार्मिक विभाग की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किए गए। एचएएस अधिकारी कार्तिकेय शर्मा को असिस्टेंट कमिश्नर विकास एवं बीडीओ टुटू लगाया गया है। प्रवीण कुमार को असिस्टेंट कमिश्नर विकास एवं बीडीओ धर्मपुर जिला सोलन, अंशु चंदेल को असिस्टेंट कमिश्नर विकास एवं बीडीओ सुरानी जिला कांगड़ा, डॉ. अभिषेक सिंह ठाकुर को असिस्टेंट कमिश्नर विकास एवं बीडीओ कमरु जिला सिरमौर और बबीता धीमान को असिस्टेंट कमिश्नर विकास एवं बीडीओ बिलासपुर के पद पर तैनाती दी गई है। ये सभी वर्ष 2023 बैच के एचएएस अधिकारी हैं।


