दिल्ली पहुंचे आबुधाबी के वली अहद नाहयान का जोरदार स्वागत

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

अबूधाबी के वली अहद (युवराज) शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के तहत रविवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नाहयान अपने भारत प्रवास के दौरान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ऊर्जा और संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हवाई अड्डे पर अबूधाबू के वली अहदकी अगवानी की, जिसके बाद उनका औपचारिक स्वागत किया गया। यह उनकी इस यात्रा को भारत द्वारा दिए गए महत्त्व को दर्शाता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा कि ऐतिहासिक संबंधों में एक नया मील का पत्थर।

महामहिम शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गर्मजोशी से एवं औपचारिक स्वागत किया। वली अहद अल नाहयान के साथ संयुक्त अरब अमीरात सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। अपनी यात्रा के दिल्ली चरण के समापन के बाद अल नाहयान एक व्यापार मंच में भाग लेने के लिए मुंबई जाएंगे। दोनों देशों के शीर्ष व्यापार नेता मंगलवार को होने वाले इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

आज पीएम से मुलाकात

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अल नाहयान की यात्रा से भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच संबंध और मजबूत होंगे तथा नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के रास्ते खुलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और वली अहद अल नाहयान सोमवार को वार्ता करेंगे। अगस्त 2015 में मोदी की यूएई की ऐतिहासिक यात्रा के बाद, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...

11 महीनों से सड़क बंद: आनी-कुटवा मार्ग पर लोगों की बढ़ी मुश्किलें

मरम्मत कार्य के लिए बड़ा फैसला, प्रशासन बोला—भविष्य में...