एबीवीपी ने शुरू की सांकेतिक भूख हड़ताल

Date:

कहा जल्द पूरी की जाए छात्र हित की मांग

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

जिला मुख्यालय ढालपुर के राजकीय महाविद्यालय में छात्रों की मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक बार फिर से सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ गई है। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से भी मांग रखी है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए यहां पर सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। परिषद इस हड़ताल के माध्यम से छात्र संघ चुनाव बहाल करने, विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा व परिणाम की गड़बडिय़ों को दुरुस्त करने, प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों व यूनिवर्सिटी की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने, शिक्षक व गैर शिक्षकों की नियमित भर्ती करने, कृषि विवि पालमपुर की 112 हेक्टेयर जमीन को वापस व सरदार पटेल विवि का दायरा बढ़ाने के साथ प्रदेश में बढ़ते नशा माफिया के ऊपर सख्त कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग कर रही है।

एबीवीपी कुल्लू के छात्र उद्घोषक ऋतिक ने बताया कि परिषद इससे पहले भी छात्रों की मांगों को सरकार व विश्वविद्यालय प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से उठा चुकी है, लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में अब 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल शुरू की गई है। सरकार व प्रशासन को चाहिए कि वह इन मांगों को जल्द पूरा करें, ताकि छात्रों को आगामी समय में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा इस विषय में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो परिषद द्वारा आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...

11 महीनों से सड़क बंद: आनी-कुटवा मार्ग पर लोगों की बढ़ी मुश्किलें

मरम्मत कार्य के लिए बड़ा फैसला, प्रशासन बोला—भविष्य में...