मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट किया जारी

Date:

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, पांच जिलों में बाढ़ का खतरा

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य में 12 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा।। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों व पर्यटकों से अपील की है कि नदी-नालों के पास न जाए। साथ वाहन चालकों भी ध्यानपूर्वक गाड़ी चलाने का आह्वान किया है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा नयनादेवी में 158.6 एमएम, देहरा गोपीपुर में 64.0, आरएल बीबीएमबी में 57.6, धर्मशाला में 55.2, पालमपुर में 32.4, भरमौर में 25.0, कसौली में 19.0, सराहन में 22.0, कांगड़ा में 17.2, ऊना में 9.8, मंडी में 9.6 व डलहौजी में 6.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

भूस्खलन से 40 सडक़ें बंद

राज्य में शुक्रवार सुबह दस बजे तक राज्य में 40 सडक़ों व तीन पुलों पर आवाजाही बाधित रही। 32 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित चल रहे हैं।

न्यूनतम तापमान

शिमला 15.4, सुंदरनगर 21.7, भुंतर 21.1, कल्पा 14.0, धर्मशाला 18.5, ऊना 21.0, नाहन 22.2, केलांग 11.6, पालमपुर 17.5, सोलन 20.4, मनाली 16.8, कांगड़ा 21.0, मंडी 21.1, बिलासपुर 23.4, चंबा 22.1, डलहौजी 14.2, कुकुमसेरी 9.5, कसौली 17.4, पांवटा साहिब 24.0, मशोबरा 15.3 व सैंज में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...