आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक की वॉलीबॉल टीम ने अंडर-19 बॉयज खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोटा में यह खेलकूद प्रतियोगिता 3 सितंबर से 5 सितंबर तक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में रामनगर नकड़ोह की टीम को हराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। स्कूल के डीपी मनोज कुमार व खिलाडिय़ों के विद्यालय में पहुंचने पर इनको फूल मालाएं पहनाकर इनका मुंह मीठा करवाया गया। स्टाफ व छात्रों द्वारा तालियां बजाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।


