Una News: कार और बाइक में टक्कर, एक की मौत

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

ऊना।अंब बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समीप कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी को हल्की चोटें आईं हैं। मृतक की पहचान बाबू राम निवासी आठवां तहसील, अंब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह बाबू राम निवासी आठवां अपने साथी के साथ बाजार से गुजर रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक एक कार के साथ टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में बाबू राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी को मामूली चोटें आईं। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस उपाधीक्षक हरोली वसुधा सुद ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...