Himachal News: निगुलसरी एनएच 20 घंटे बाद बहाल

Date:

पहाड़ी से गिरे मलबे ने रोके गाडिय़ों के पहिए, प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद खोला

आवाज जनादेश/ न्यूज ब्यूरो शिमला

निगुलसरी के समीप बंद एनएच-05 20 घंटों के बाद बहाल हो गया है। सोमवार शाम करीब सात बजे से उक्त राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार शाम करीब पांच बजे सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी 30 अगस्त को उक्त राजमार्ग करीब 60 घंटे बंद रहने के बाद बहाल हुआ था। जिला किन्नौर प्रशासन द्वारा इस ब्लॉक प्वाइंट में लगातार पत्थरों के गिरने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शाम सात से सुबह पांच बजे तक नियमित रूप से बंद किया जाता है।

कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने मार्ग बहाल होने की पुष्टि की है। बताते चलें कि गत वर्ष भी एनएच लगातार लगातार 11 दिन तक बंद रहा था। उस समय भी कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक जगत सिंह नेगी ने स्वयं खड़े रह कर राजमार्ग बहाली का कार्य करवाया था तथा सेब व मटर की फसल को मंडियों तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक प्वाइंट में दो रज्जूमार्ग लगाने की व्यवस्था की थी। उस समय भी वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए आवाज उठी थी, जिसमें डीपीआर बना कर जल्द कार्य शुरू करने का भरोसा दिया गया था। हालांकि वैकल्पिक मार्ग बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, परंतु उसे पूर्ण होने में काफी समय लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी...

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...