अवैध निर्माण के नोटिस पर भडक़े कृष्णानगर के लोग

Date:

महापौर सुरेंद्र चौहान का किया घेराव, कहा गरीब लोगों को दिए जा रहे नोटिस

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

नगर निगम शिमला लगातार अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम द्वारा कृष्णानगर वार्ड में अवैध रुप से भवन का निर्माण करने वाले लोगों को बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के नोटिस जारी किए गए हैं। जिससे कृष्णानगर वार्ड के लोग भडक़ गए हैं। नोटिस मिलने के तुरंत बाद मंगलवार शाम को कृष्णानगर वार्ड के लोगों ने टाउन हॉल में मेयर कार्यालय में मेयर सुरेंद्र चौहान का घेराव किया। कृष्णा नगर वार्ड के लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा गरीब लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं लेकिन प्रभावशाली लोगों द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि रसूखदारों द्वारा अवैध तरीके से कई मंजिलों का निर्माण किया गया है। लेकिन नगर निगम का इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है और इनके केस कई सालों तक कमीश्नर कोर्ट में चलते रहते हैं। जबकि गरीब लोगों के भवनों को तोडऩे व बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पार्षद विनोद भाटिया और नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नागेश वाल्मीकि के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने महापौर के समक्ष अपनी मांगों को रखा। महापौर सुरेंद्र चौहान ने गंभीरता से लोगों की बात सुनी। महापौर ने आश्वासन दिया कि नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि नगर निगम प्रशासन का कहना है कि कृृष्णानगर में अत्यधिक अवैध निर्माण किया गया है। यहां पर पहले ढारे बनाए गए थे लेकिन लोगों ने इन ढारों को पक्के मकानों में तबदील किया गया है। जिसके कारण यहां पर लैंड स्लाइड होने से हजारों लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।

कई अवैध घर कृष्णानगर वार्ड में पिछले साल बरसात के दौरान बड़ा हादसा हुआ था यहां पर कई भवन मलबे में डह गए थे और लोग बेघर हुए थे। जांच करने पर पता चला था कि जो भवन गिरे थे वह घर अवैध रूप से बनाए गए थे। जिसके कारण इन्हें मुआवजा भी नहीं दिया गया था और नगर निगम ने यहां पर अवैध निर्माण को तोडऩे का फैसला भी लिया था। ऐसे में नगर निगम ने ड्रोन मैपिंग के जरीए यहां पर अवैध निर्माण किए घरों को चिन्हित किया है। साथ ही नगर निगम ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि घर शिफ्ट नहीं किए तो अवैध घरों के बिजली पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...