समलेड़ा गांव में दो कमरों का कच्चा मकान जमींदोज, मकान मालिक घायल

Date:

प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत बगवाड़ा के समलेड़ा गांव में शनिवार सुबह दो कमरों का कच्चा मकान जमींदोज हो गया और एक व्यक्ति मलबे में दब गया।

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत बगवाड़ा के समलेड़ा गांव में शनिवार सुबह दो कमरों का कच्चा मकान जमींदोज हो गया और एक व्यक्ति मलबे में दब गया। बाद में लोगों ने संदीप कुमार पुत्र धनी राम को सुरक्षित निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को भोरंज अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के समय मकान में एक ही व्यक्ति माैजूद था।

बताया जा रहा है कि मकान का मालिक बीपीएल श्रेणी से संबंध रखता है। मकान गिरने से उसके पास न सोने के लिए बिस्तर है, न खाने के लिए अनाज बचा है। व्यक्ति इस मकान में अकेला ही रहता था। व्यक्ति के माता-पिता की पहले ही माैत हो चुकी है। व्यक्ति अविवाहित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...