पेरिस पैरालंपिक : प्रीति पाल को 100 मीटर रेस में कांस्य

Date:

भारत को पहली बार एथलेटिक्स के ट्रैक इवेंट में मिला पदक

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

पेरिस। पेरिस पैरालंपिक में एथलेटिक्स इवेंट में भारत की प्रीति पाल ने ब्रांज मेडल जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर टी35 स्पर्धा में 14.21 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। पैरा खेलों में ट्रैक इवेंट में यह भारत का पहला पदक है। प्रीति पाल ने 14.21 सेकंड का अपना पर्सनल बेस्ट समय देकर रेस को पूरा किया। चीन की जिया झोउ और कियानकियान गुओ से पीछे रहा। चीन को इवेंट का गोल्ड और सिल्वर दोनों मिला। 23 साल की प्रीति पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा ले रही हैं।

उन्होंने इसी साल मई में वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 200 मीटर टी 35 में कांस्य पदक हासिल किया। अभी पेरिस पैरालंपिक में वह 200 मीटर इवेंट में भी उतरेंगी। टी35 वर्गीकरण उन खिलाडिय़ों के लिए है जिनमें समन्वय संबंधी विकार जैसे हाइपरटोनिया, अटैक्सिया और एथेटोसिस तथा मस्तिष्क पक्षाघात आदि शामिल होते हैं।

राकेश कुमार प्री-क्वार्टर फाइनल में

आर्चरी की सिंगल्स प्रतियोगिता में भारत के राकेश कुमार ने केन्या के खिलाड़ी को 136-131 के स्कोर से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अब राकेश अंतिम-8 में जाने से केवल एक जीत दूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...