पाकिस्तान के साथ बातचीत का दौर अब खत्म

Date:

विदेश मंत्री जयशंकर की पड़ोसी देश को दो टूक, क्रॉस-बॉर्डर आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों के बारे में खुलकर बात की। राजदूत राजीव सीकरी की नई किताब ‘स्ट्रैटेजिक कॉनड्रम्स: रीशेपिंग इंडियाज फॉरेन पॉलिसी’ के विमोचन पर बोलते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का दौर खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान के साथ निर्बाध बातचीत का युग खत्म हो चुका है। हर काम के परिणाम होते हैं और जहां तक जम्मू-कश्मीर का सवाल है, मुझे लगता है कि अनुच्छेद-370 खत्म हो चुका है, इसलिए, आज मुद्दा यह है कि हम पाकिस्तान के साथ किस तरह के संबंधों पर विचार कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि भारत अब पड़ोसी देश की हर गतिविधि पर नजर रखेगा।

अगर कुछ गलत हुआ तो तुरंत जवाब भी देगा। जयशंकर ने साफ किया कि भारत अब किसी भी हालत में सीमा पार से होने वाले आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक इसका एक उदाहरण है, जहां भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के कैंप्स पर पर हमला किया था। जयशंकर ने कहा कि भारत अब किसी भी तरह के आतंकवादी हमलों का सख्त जवाब देगा। एक और पड़ोसी देश बांग्लादेश के बारे में बात करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि बांग्लादेश की स्वतंत्रता के बाद से हमारे संबंधों में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं और यह स्वाभाविक है कि हम तत्कालीन सरकार के साथ व्यवहार करेंगे, लेकिन हमें यह भी मानना होगा कि राजनीतिक परिवर्तन हो रहे हैं और वे विध्वंसकारी हो सकते हैं और स्पष्ट रूप से यहां हमें हितों की पारस्परिकता पर ध्यान देना होगा। जयशंकर ने कहा कि भारत को बांग्लादेश के साथ आपसी हितों का आधार तलाशना होगा और भारत वर्तमान सरकार से निपटेगा।

आतंकवाद के खिलाफ सख्त चेतावनी

जयशंकर ने पाकिस्तान और वहां के उन तत्त्वों को कड़ी चेतावनी दी है, जो भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों का समर्थन करते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी एक्शन के कुछ नतीजे भी होते हैं। भारत अब ऐसे मामलों में चुप नहीं बैठेगा। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अब नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ही घटनाओं पर तुरंत जवाब देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी...

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...