Himachal Weather: भूस्खलन से राज्य में 135 सड़कें ठप, 132 बिजली ट्रांसफार्मर व 54 जलापूर्ति स्कीमें भी बाधित

Date:

प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। राजधानी शिमला में भी आज सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। राजधानी शिमला में भी आज सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जगह-जगह भूस्खलन के चलते गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में एक नेशनल हाईवे सहित 135 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। एक पुल भी बाधित है। राज्य में 132 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं। इससे कई भागों में बिजली आपूर्ति ठप है। इसके अतिरिक्त 54 जल आपूर्ति स्कीमें भी ठप पड़ी हैं। सबसे ज्यादा सेवाएं, शिमला, मंडी, कुल्लू व सिरमौर जिले में प्रभावित हैं। बारिश के चलते भूस्खलन से निगुलसरी में रामपुर-किन्नौर एनएच-पांच ठप है। राजधानी शिमला में भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन हुआ है। कई भवनों को भी नुकसान हुआ है।

चक्कर सड़क पर भी भूस्खलन हुआ है। यहां लगातार मलबा गिर रहा है। ऐसे में लोअर हिमाचल के लिए आवाजाही ठप हो सकती है। गुरुवार सुबह से यहां वाहनों की आवाजाही रुक-रुककर हुई। वहीं, शोधी के पास एनएच पर दरारें आ गई हैं। दरारें आने से यातायात एकतरफा चलाया जा रहा है। राजधानी में भारी बारिश के कारण बुधवार देर शाम रिच माउंट-नवबहार सड़क मच्छी वाली कोठी के पास धंस गई। इससे यहां दो मंजिला पुराना मकान भी ढह गया। भूस्खलन से सड़क का आधे से ज्यादा हिस्सा ढह गया है। वाहनों की आवाजाही ठप है। गुरुवार सुबह लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व नगर निगम मेयर सुरेंद्र चौहान ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। निगुलसरी में एनएच-पांच पर भूस्खलन से जिले के हजारों लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। ऊपरी पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन से एनएच को बहाल करना चुनौती बना हुआ है।

इतने दिन खराब रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में भी सुबह से रुक-रुककर बारिश जारी है। राज्य के कई हिस्सों में 4 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 2 सितंबर को कुछ स्थानों पर फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। बुधवार रात को चौपाल में 40.4, धौलाकुआं 20.5, नाहन 19.4, पांवटा साहिब 15.4, भरवाईं 12.0, सराहन 10.0, धर्मपुर 8.6, सांगला 8.2 व कोटखाई में 7.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 20.1, कल्पा 13.4, धर्मशाला 20.0, ऊना 22.0, नाहन 22.9, केलांग 10.7, पालमपुर 19.0, सोलन 20.0, मनाली 16.2, कांगड़ा 22.2, मंडी 20.6, बिलासपुर 24.4, चंबा 21.9, डलहौजी 13.0, धौलाकुआं 24.1, समधो 15.8, कसौली 18.1, पांवटा साहिब 24.0, देहरा गोपीपुर 25.0, नेरी 23.9 व सैंज में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...