बिजली दरें बढ़ाई, तो प्रदेश से पलायन कर जाएंगे उद्योग

Date:

बीबीएन उद्योग संघ बोला, सबसिडी वापस न ले प्रदेश सरकार

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल के सबसे बड़े औद्योगिक संगठन बीबीएन उद्योग संघ ने कहा कि संकट के दौर से गुजर रहे उद्योग अब बिजली दरों में वृद्धि या सबसिडी में कटौती के किसी भी कदम को सहन नही कर पाएंगे। उद्योग संघ ने कहा कि प्रदेश में रुकने के लिए उद्योगों के पास बिजली ही एक मात्र आकर्षण है, लेकिन इसकी दरें भी अगर पड़ोसी राज्यों के मुकाबले ज्यादा हो जाएगी, तो उद्योगों के पास पलायन के अलावा कोई चारा बाकी नहीं रह जाएगा। बीबीएन उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने बद्दी में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि उद्योग हित में बिजली की दरों में किसी भी तरह की वृद्धि न करें। बीबीएन उद्योग संघ के मुख्य संरक्षक राजेंद्र गुलेरिया, वरिष्ठ उपप्रधान अनुराग पुरी, सलाहकार शैलेष अग्रवाल, महामंत्री वाईएस गुलेरिया, दिनेश जैन, मुकेश जैन, सह-सचिव अशोक कुमार राणा, रामगोपाल अग्रवाल व प्रदीप शर्मा ने कहा कि हिमाचल में स्थापित उद्योग बुरे दौरे से गुजर रहे है और पलायन की दहलीज पर खड़े है।

ऐसे हालातों में प्रदेश सरकार को उद्योग जगत के सहयोग के लिए आगे आना चाहिए न की किसी तरह का बोझ उद्योगों पर डालना चाहिए। उद्योग संघ ने कहा कि जब से प्रदेश में नई सरकार बनी है, तब से लगभग दो रुपए प्रति यूनिट बिजली की वृद्धि को चुकी है। प्रदेश सरकार ने पहली अप्रैल, 2024 को बिजली बोर्ड के कहने पर कारखानों की बिजली पर जो एक रुपए प्रति यूनिट वृद्धि की थी उसको उस समय लागू नहीं किया गया और उद्यमियों के आवाज बुलंद करने के बाद बाकायदा राज्य सरकार ने सबसिडी देने की घोषणा की थी, ताकि निवेश प्रभावित न हो। -एचडीएम

विद्युत यूनिट दर पड़ोसी राज्यों से महंगी

बीबीएन उद्योग संघ के मुख्य संरक्षक राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि बीते वर्षों में उद्योगों की बिजली दरों में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे प्रदेश में विद्युत यूनिट की दर पड़ोसी राज्यों के मुकाबले काफी अधिक हो गई है। सरकार व विद्युत बोर्ड ने पहली अप्रैल से दरों में एक रुपए की बढ़ोतरी की थी, लेकिन बाद में इस वृद्धि को लागू न कर सबसिडी दे दी थी, लेकिन हाल ही में राज्य सरकार ने होटलों और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए सबसिडी वापस लेने का फैसला किया है जबकि उद्योगों के लिए सबसिडी के बारे में अंतिम निर्णय दो सितंबर को मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री की प्रस्तावित बैठक में लिए जाने की चर्चा है।

दो साल में 50 फीसदी तक बढ़े दाम

उद्योग संघ के विद्युत कमेटी के संयोजक शैलेष अग्रवाल ने कहा कि दो साल में 50 फीसदी दाम बिजली के बढ़ चुके हैं और अगर दो सितंबर को मुख्यमंत्री की उद्योग मंत्री के साथ बैठक में उद्योगों को दी जा रही एक रुपए सब्सिडी को समाप्त किया जाता है, तो उत्पादन लागत काफी बढ़ जाएगी।

उद्यमी पंजाब-हरियाणा जाने को तैयार

बीबीएनआईए महासचिव यशवंत गुलेरिया ने कि वर्तमान में हमने जो आधिकारिक डाटा ईएसआई से लिया है उसके अनुसार सात लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है। वर्तमान में राज्य सरकार की ओर से कोई भी रियायत पैकेज या आकर्षण और सबसिडी नहीं है, तो यहां से पंजाब व हरियाणा के बरवाला में पलायन होना तय है।

इंडस्ट्रियल सेक्टर सबसे बड़ा उपभोक्ता

बीबीएनआईए के उपाध्यक्ष दिनेश जैन ने कहा कि हम राज्य में उत्पादित हो रही बिजली का 60 फीसदी प्रयोग करते हैं और हम बोर्ड के ग्राहक हैं और अगर उद्योग ही नहीं रहेंगे, तो बिजली कौन खरीदेगा। बिजली बोर्ड को अपना स्व अवलोकन करना चाहिए और अपनी कर्मचारी लागत को कम करना चाहिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...