कोलकाता रेप-हत्या प्रकरण : पूर्व प्राचार्य का दूसरा पॉलीग्राफ टेस्ट

Date:

कोलकाता रेप-हत्या प्रकरण में बयानों में तालमेल न होने पर शिकंजा

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी की घटना से देशभर में आक्रोश है। सीबीआई भी हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है ताकि पूरे सच को सामने लाया जा सके। इसी क्रम में सीबीआई ने सोमवार (26 अगस्त) को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसीपल संदीप घोष और पांच अन्य का दूसरे दौर का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू किया। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 10 दिनों में घोष से हुई पूछताछ के दौरान उनके बयानों में तालमेल नहीं दिखा, जिसके कारण अधिकारियों को पॉलीग्राफ टेस्ट का एक और दौर आयोजित करना पड़ा।

सीबीआई ने शनिवार (24 अगस्त) को घोष और पांच अन्य का लाई डिटेक्टर टेस्ट किया था। सीबीआई अधिकारी ने बताया कि आरजीकेएमसीएच में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सोमवार को संस्थान के पूर्व प्रिंसीपल संदीप घोष, पूर्व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और वाइस प्रिंसिपल संजय वशिष्ठ से पूछताछ शुरू की गई।

डाक्टरों का प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी रहा। डॉक्टर संस्थान में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में न्याय और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...