हिजबुल्लाह पर 100 फाइटर जेट से अटैक

Date:

इजरायल का रॉकेट हमलों के जवाब में लेबनान में आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ प्रहार

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

रविवार को इजरायल की सेना ने लेबनान में दर्जनों आतंकवादी ठिकानों पर करीब 100 लड़ाकू विमानों से हमला किया, जबकि ईरान समर्थित गु्रप हिजबुल्लाह एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा था। इसके बाद जवाब में, हिजबुल्लाह ने लेबनान से इजरायली क्षेत्र की ओर 320 से अधिक कत्युशा रॉकेट दागे। मिसाइलों और विस्फोटकों से लदे ड्रोनों की बौछार की जिम्मेदारी लेते हुए, हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने अपने सैन्य कमांडर फुआद शुक्र की हत्या के जवाब में हमला शुरू किया है। कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा के मुताबिक हिजबुल्लाह ने रविवार को इजरायल के 11 सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन्स फायर किए। दरअसल, इजरायल ने 30 जुलाई को बेरूत में एक एयरस्ट्राइक कर हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को मार गिराया था।

हिजबुल्लाह के हमले के बाद इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने 48 घंटों के लिए एमर्जेंसी की घोषणा कर दी। राजधानी तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट को बंद करते हुए आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को 90 मिनट के लिए रोक दिया गया। हालांकि बाद में सेवाएं वापस शुरू कर दी गईं। हिजबुल्लाह के हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि हम पर हजारों रॉकेट्स से हमला हुआ, जिसे नाकाम कर दिया गया। नेतन्याहू ने कहा कि हम देश की सुरक्षा के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। जो हमें नुकसान पहुंचाएगा, हम उसे नुकसान पहुंचाएंगे। दूसरी तरफ अमरीका ने ओमान की खाड़ी में मौजूद अपने दो एयरक्राफ्ट कैरियर और युद्धपोतों को इजरायली सीमा के नजदीक तैनात कर दिया है। वहीं अमरीकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अमेरिकी पनडुब्बी जॉर्जिया को इलाके में तैनाती के लिए भेज दिया है। हिजबुल्लाह के हमले के बाद इजरायल ने लेबनान में उसके ठिकाने पर जवाबी कार्रवाई की है। टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, इजराइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने 100 फाइटर जेट्स से हिजबुल्लाह की रॉकेट लॉन्चिंग साइट्स पर अटैक किया।

बढ़ते तनाव पर बाइडेन की नजर

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता सीन सैवेट ने कहा कि जैसे-जैसे इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल और लेबनान में होने वाली घटनाओं पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सैवेट ने कहा कि वे पूरी शाम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ जुड़े रहे। उनके निर्देश पर, सीनियर अमरीकी अधिकारी अपने इजरायली समकक्षों के साथ लगातार संवाद कर रहे हैं।

नेतन्याहू के खिलाफ सडक़ों पर संग्राम

ईरान समर्थित आतंकी समूह हिजबुल्लाह के कहर के बीच इजरायल में ही फूट पडऩे लगी है। लोगों का नेतन्याहू पर भरोसा उठने लगा है। लाखों की तादाद में इजरायली लोग नेतन्याहू के खिलाफ सडक़ पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं और हमास के खिलाफ नाकामी के लिए उन्हें कोस रहे हैं।विपक्षी दलों के नेतृत्व में इजरायलियों ने देश में फिर चुनाव कराने की मांग की है। इजरायली गाजा समेत उनकी धरती में हो रहे कत्लेआम के लिए सीधे तौर पर नेतन्याहू को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर नेतन्याहू ने समझदारी दिखाई होती तो इतना नुकसान नहीं होताविपक्ष के नेता यायर लैपिड ने कहा कि यदि नेतन्याहू किसी समझौते को विफल कर देते हैं, तो इसका मतलब है कि वे सीधे तौर पर हमास के नए चीफ याह्या सिनवार की इच्छाओं को पूरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री महोदय, आप स्वयं काहिरा जाइए, किसी को मत भेजिए। अभी समझौता कर लीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...