आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
लॉर्ड बुद्ध पब्लिक स्कूल निहरी में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सुंदर वेशभूषा धारण कर श्लोकों का पाठ किया और भक्ति गीतों का मधुर गायन किया। स्कूल प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की और छात्रों को सत्य, नैतिकता और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें रास लीला विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने भी छात्रों और उपस्थित लोगों में भारी उत्साह और जोश भर दिया। इस आयोजन ने छात्रों के बीच न केवल सांस्कृतिक मूल्यों का संचार किया, बल्कि उन्हें भारतीय परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य भी किया।


