नेशनल स्पेस डे के अंतर्गत पूरे प्रदेश में पॉपुलर साइंस लेक्चर सीरीज का आयोजन, बच्चों कों इसरो के बारे में दी विशेष जानकारी

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल सरकार द्वारा नेशनल स्पेस डे के अंतर्गत पूरे प्रदेश में पॉपुलर साइंस लेक्चर सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद ने आरकेएमवी में पॉपुलर साइंस लेक्चर सीरीज का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 300 बच्चे उपस्तिथ रहे जिसमे आरकेएमवी की छात्राओं सहित आसपास के स्कूली बचे भी शामिल थे।

हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद के संयुक्त सदस्य सचिव डॉ सुरेश सी अत्तरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया की हिमाचल सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में इस शृंखला को आयोजित किया जा रहे है जिसमे बच्चों को इसरो के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा की पॉपुलर साइंस लेक्चर सीरीज की थीम अपकमिंग इसरो मिशन एंड कॅरिअर ऑपरटूनिटीज़ इन इसरो है। उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य बच्चों को इसरो में किये जा रहे कार्यों के बारे में अवगत करवाना है ताकि वो भविष्य में इसरो में शामिल होकर देश की उनती के लिए कार्य करे साथ ही इस कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रबंधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गयी ताकि ये बचे आगे चलकर प्रदेश सरकार का सहयोग कर सके।

वहीं इसरो से सेवानिवृत वैज्ञानिक मनीष पुरोहित ने अपने अनुभव व् विचार बच्चों के साथ सांझा किये। उन्होंने कहा की ये बच्चे इसरो में किस तरह वहां कैसे कार्य कर सकते है कार्यशाला में इस बारे में चर्चा की गयी। मनीष पुरोहित ने स्कूली बच्चे को इसरो कॉलेज में एडमिशन लिए जाने व् 4 साल में वैज्ञानिक बनने को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा की सरकार का उदेश्य 2030 तक ट्रिनियल डॉलर स्पेस इकॉनमी को कैप्चर करना है जिसके लिए इन बच्चों को तैयार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

करुणामूलक भर्ती के लिए 1 माह में बनेगी नीति, आउटसोर्स कर्मियों को पक्की नौकरी का प्रावधान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...